![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/12/20211206_112119-1024x598.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/12/20211206_112132-1024x547.jpg)
रूड़की
पार्षद ने मेयर का बताया स्क्रू ढीला, पागलखाने जाने की कही बात
– रूड़की में मेयर और पार्षदों के बीच हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है, रविवार को रुडकी के पार्षदों ने नगर निगम में प्रेसवार्ता कर रूड़की मेयर गौरव गोयल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों का आरोप है की मेयर हर काम में 22 प्रतिशत का कमीशन मांगते है और नहीं मिलने पर झूठे आरोप लगाते है। पार्षदों का कहना है की सोमवार को मेयर के खिलाफ नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद शहर में उनकी अर्थी निकाली जाएगी।
बता दे कि बीते शुक्रवार की शाम नगर निगम में मेयर और पार्षदों के बीच बोर्ड बैठक बुलाने को लेकर विवाद हो गया था, पार्षद धीरज पाल का आरोप था की मेयर गौरव गोयल के द्वारा उन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में पार्षदों ने इकठ्ठा होकर सिविल लाइन कोतवाली में मेयर के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी, जिसके बाद अब को पार्षद नगर निगम पहुंचे और प्रेसवार्ता कर मेयर गौरव गोयल पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया। वहीं पार्षद यहीं नहीं रुके पार्षदों ने यह तक कह डाला कि मेयर का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है उन्हें पागलखाने जाकर अपना इलाज कराना चाहिये।
पार्षदों का आरोप है कि मेयर गौरव गोयल अपने निजी कर्मचारियों को नगर निगम से वेतन दिलवाकर अपनी जेब में डालने के मामले में भी दोषी पाए गए है उसकी भी मेयर से वसूली होनी चाहिए। पार्षदों का आरोप है की मेयर पार्षदों से विवाद करते है, अधिकारियों से विवाद करते है और नगर निगम के कर्मचारियों से भी विवाद करते है और झूठे आरोप भी दूसरो पर ही लगाते है।
पार्षदों का आरोप है की मेयर सिर्फ उन सडको की जांच करा रहे है जिन सडको से उन्हें कमीशन नहीं मिला है, जबकि जो उनके अपने ठेकेदार है उनकी सडको की जांच नहीं करा रहे है। नगर निगम के अधिकारी बहुत अच्छा कार्य कर रहे है, उनका कहना है की अभी कुछ समय पहले पांच करोड़ रूपये के कार्यो के टेंडर निकाले गए थे जो नगर निगम के अधिकारियों ने मात्र तीन करोड़ में करा दिए है, जिससे नगर निगम को सीधा दो करोड़ रूपये का लाभ मिला है।
वही रुड़की मेयर गौरव गोयल भी अब पार्षदों पर जान से मारने की धमकी की तहरीर कोतवाली में दे चुके है
अब इस पूरे प्रकरण से लग रहा है कि मेयर बनाम पार्षदों की यह जंग काफी बड़ी और लंबी खींच सकती है
बाइट– बेबी खन्ना (पार्षद नगर निगम रूड़की)
बाइट– विवेक चौधरी (पार्षद नगर निगम रूड़की)
बाइट– धीरज पाल (पार्षद नगर निगम रूड़की)
बाइट– चारु चंद्र (पार्षद नगर निगम रूड़की)
बाईट ,, गौरव गोयल मेयर रुड़की