देश-विदेश के लाखों लोग जुड़ेंगे गीता जयंती के साथ : ज्ञानानंद

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जीओ गीता की तरफ से हरियाणा की सभी जेलों में होगा गीता यज्ञ और गीता पाठ।
गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती को लेकर 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम।
प्रदेश के सभी नगरों में भी होंगे साप्ताहिक कार्यक्रम।
हर नगर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा।
11 दिसंबर को जीओ गीता युवा सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे शिरकत।

कुरुक्षेत्र 7 दिसंबर :- गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जीओ गीता की तरफ से गीता जयंती पर्व के पावन पर्व साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के साथ देश-विदेश के लाखों लोग स्वैच्छा से जुड़ेंगे और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का मनन करेंगे। इस वर्ष गीता जयंती को लेकर जीओ गीता की तरफ गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जीओ गीता की श्रीकृष्ण कृपा संस्थाएं प्रदेश के प्रत्येक नगर में साप्ताहिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करेंगी। अहम पहलू यह है कि 11 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में जीओ गीता युवा सम्मेलन का आयोजन सुबह 11.30 बजे होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से गीता प्रेमी 2500 युवा एकत्रित होंगे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद मंगलवार को गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र के सभागार में गीता जंयती को लेकर 8 से 14 दिसंबर को लेकर होने वाले कार्यक्रम पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 9 से 14 दिसंबर तक रहेंगे। इस महोत्सव के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती को लेकर जीओ गीता की तरफ से साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन 8 से 14 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्रीमदभगवद गीता भाव से किए जाएंगे, 8 दिसंबर को गीता यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में कोविड-19 में दिवंगत आत्माओं की शांति और भविष्य में कोविड जैसी बिमारी से नागरिकों को बचाकर रखने हेतु प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को दोपहर बाद गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र के साथ-साथ प्रत्येक नगर में कोविड पीडि़तों और थेलेसिमिया के मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा और सायं 6 बजे से लेकर 8 बजे तक भजना गायक नंद किशोर नंदू द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुती दी जाएगी।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि 10 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में जीओ गीता महिला उत्सव एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कुरुक्षेत्र के सीमावर्ती जिलों और राज्यों से महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन में गुजरात से भी 25 महिलाएं पहुंचेंगी और करीब 5 हजार महिलाएं सम्मेलन में एकत्रित होंगी। यह महिलाएं सुबह 9.30 बजे नंदा जी स्मारक के पास एकत्रित होंगी और एक जैसी पौशाक पहनकर ब्रहमसरोवर की परिक्रमा करेंगी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटा विचार-विमर्श होगा और सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुती होगी, 11 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में जीओ गीता युवा सम्मेलन का आयोजन सुबह 11.30 बजे होगा। इस सम्मेलन में गीता प्रेमी 2500 युवा एकत्रित होंगे। यह युवा भी 9.30 बजे नंदा स्मारक पर एकत्रित होंगे और परिक्रमा के बाद संस्थानम में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेलमंत्री संदीप सिंह, ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चौपड़ा, प्रसिद्घ गायक गजेन्द्र फौगाट भी पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि संस्थानम में 12 दिसंबर को देश के विभिन्न विभागों से संतजन पहुंचेंगे और गीता यज्ञ तथा पाठ करेंगे। इसी दिन देश की सभी जेलों में भी जीओ गीता संस्थाएं गीता यज्ञ और गीता पाठ करेंगी, 13 दिसंबर को जीओ गीता की तरफ से श्रीमदभगवद गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का विषय गीता समग्र प्रबंधन होगा। इस सेमिनार में हर व्यक्ति के लिए गीता जरुरी पर चर्चा की जाएगी, 14 दिसंबर को गीता यज्ञ और गीता पाठ का आयोजन होगा, दोपहर 11.45 मिनट पर सभी नगरों और देश-विदेश के जीओ गीता संस्था से जुड़े लोग आनलाईन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ के लिए एक साथ जुड़ेंगे। इसी दिन जीओ गीता की तरफ से सभी नगरों में गीता सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता जयंती पर गाय के गोबर से बने 18-18 दीपक जीओ गीता संस्थान से जुड़े सभी लोग अपने-अपने घरों में रोशन करेंगे और 14 दिसंबर को ही पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर लिखी गई 4 पुस्तकों का भी विमोचन होगा। इसके साथ प्रयास किया जाएगा कि जीओ गीता संस्थान स्लम बस्तियों में जाकर गीता पाठ व गीता यज्ञ का आयोजन करके सभी लोगों को साथ जोड़े। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, प्रधान हंसराज सिंगला, महेन्द्र सिंगला, पवन शर्मा, मंगत राम जिंदल, मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, केडीबी सदस्य विजय नरुला, दीपक आहुजा, राजन सपरा, राजेन्द्र चौपड़ा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविधान निर्माता डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण कर मनाया गया 66वां परिनिर्वाण दिवस

Tue Dec 7 , 2021
सीतापुर (मछरेहटा)/दीपक श्रीवास्तवभारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 66 परिनिर्वाण दिवस बड़ी धूमधाम से खैराबाद मछरेहटा रोड स्थित आदिल पुर चौराहा पर बाबा साहब की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया। 6 दिसम्बर को परिनिर्वाण दिवस के रूप मे मनाते है जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी प्रवीण […]

You May Like

advertisement