ब्राह्मण सभा ने किया डॉ जसदीप शर्मा को सम्मानित

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := ब्राह्मण सभा मोगा की ओर से आज डॉ जसदीप शर्मा का मोगा पहुंचने पर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती ने कहा कि जसदीप शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी रोपड़ से पीएचडी की डिग्री हासिल कर ऐसा पद प्राप्त किया है, जिस पर पूरे ब्राह्मण समाज को गर्व है। डॉ जसदीप शर्मा इस समय गांधीनगर से पोस्ट डॉक्टरेट की डिग्री के लिए रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मण वर्ग शिक्षा लेने व देने में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने डॉ जसदीप शर्मा व उनके परिवार को सभा की ओर से मुबारकबाद दी। उन्हे सभा की ओर से बुक्का व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। डॉ  जसदीप शर्मा ने इस अवसर पर इस उपलब्धि के लिए इसका श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ, अपने परिवार खास तौर पर अपने माता पिता को दिया। इस सम्मान के लिए उन्होंने सभा के अध्यक्ष प्रदीप भारती व पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष आत्माराम शर्मा, अमृतपाल शर्मा, महासचिव जसप्रीत शर्मा, डिंपी शर्मा, सुरिंदर शर्मा, हरिंदर पाल शर्मा,जतिंदर शर्मा, रिषभ शर्मा,अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता जयंती पर्व पर श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा रासलीला का शुभारंभ

Wed Dec 8 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – वीना गर्ग। कुरुक्षेत्र,8 दिसम्बर : श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर स्थित प्रवेश द्वार पर रसमयी रासलीला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 14 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक […]

You May Like

advertisement