गीता जयंती पर्व पर श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा रासलीला का शुभारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – वीना गर्ग।

कुरुक्षेत्र,8 दिसम्बर : श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर स्थित प्रवेश द्वार पर रसमयी रासलीला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 14 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक चलेगा। वृंदावन के श्री राम-श्याम कृष्ण लीला मंडल के अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में 25 कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। बुधवार को ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी चिरंजीपुरी महाराज के सानिध्य में ट्रस्टी सतीश कुमार मित्तल ने मंच पर पर्दा उठाने की रस्म के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ दिवस पर कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग को अपनी चिर-परिचित भाव-भंगिमाओं से दर्शाया। चिरंजीपुरी ने कहा कि भगवान कृष्ण की तरह उनकी लीलाएं भी आनंत है। उनकी प्रत्येक लीला में समाज के लिए संदेश है। चाहे वह राधा के प्रति उनका असीम प्रेम और अथवा माखन चुराकर ग्वाल-बालों को खिलाना। वें गोपियों संग हास-परिहास करने वाले सादे ग्वाले भी है और कुरुक्षेत्र की भूमि पर अर्जुन को उपदेश देने वाले परम विचारक भी। कृष्ण का जन्म ही नहीं उनका कर्म भी दिव्य है। उनके इसी आलौकिक रूप को इस रासलीला में दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण बने कलाकारों को तिलक लगाकर आरती की। इस अवसर पर ट्रस्टी मित्रसेन गुप्ता,प्रेम पाल शर्मा व अनमोल बंसल और सहित अन्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: CDS बिपिन रावत के लिए दुआओं का दौर जारी, परिजन हाल जानने को बेचैन,

Wed Dec 8 , 2021
देहरादून: तमिलनाडु के कुन्नूर में वेलिंगटन आर्मी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान एक हेलीकॉप्टर होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सैन्य हेलिकॉप्टर में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। इस घटना के बाद से ही देश के साथ ही उत्तराखंड और उनके गांव के […]

You May Like

advertisement