हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 12 दिसम्बर: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस सैल द्वारा रविवार को ब्रह्मसरोवर पर आयोजित गीता जयंती समारोह में स्टॉल एवं कैम्प का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दिनेश राणा के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण एवं सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किए गए प्रयासों को प्रदर्शनी में माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया। स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों को ‘अर्न व्हाइल लर्न’ की तर्ज पर शिक्षा के साथ-साथ समर्थ बनने के लिए जागरूक किया गया। इसी के साथ ब्रह्मसरोवर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा कुवि के एनएसएस के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि यह सफाई अभियान गीता जयंती महोत्सव की समाप्ति तक चलेगा। इस अवसर पर दीपक सिंह सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।