थाना पलिया पुलिस द्वारा, टॉप 10 अपराधी रामसागर पुत्र गौरीशंकर को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया
लखीमपुर खीरी/दीपक श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.12.21 को थाना पलिया पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद करके टॉप 10 अपराधी रामसागर पुत्र स्वo गौरीशंकर निवासी ग्राम नौंगवा मजरा बबौरा थाना पलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार कर माo न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त का विवरण
रामसागर पुत्र स्वo गौरीशंकर निवासी ग्राम नौंगवा मजरा बबौरा थाना पलिया जनपद खीरी।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 471/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 399/05 धारा 394/411भादवि0
- मु0अ0सं0 393/05 धारा 393/324भादवि0
- मु0अ0सं0 645/05 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट
- मु0अ0सं0 395/05 धारा 307 भादवि0
- मु0अ0सं0 412/05 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
- मु0अ0सं0 382/05 धारा 394/411भादवि0 थाना भीरा
- मु0अ0सं0 268/12 धारा 307 भादवि0
- मु0अ0सं0 269/12 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
- मु0अ0सं0 382/12 धारा 382भादवि0
- मु0अ0सं0 383/16 धारा 392 भादवि0
- मु0अ0सं0 471/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी
1-एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर
2- 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 हनुमंत लाल तिवारी
- का0 पुष्पेंद्र कुमार
- का0 सचिन कुमार
- का0 अवधेश कुमार
- का0 देवेंद्र प्रसाद