हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने सुनी जन समस्याएं।
कुरुक्षेत्र : सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन एंव जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने अपने सेक्टर 3 स्थित पार्टी कार्यालय में शहरवासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर योगेश शर्मा ने कहा कि जजपा भाजपा गठबंधन सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार धर्म,मजहब,जाति,क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। योगेश ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का उद्देश्य है।
दुष्यन्त चौटाला के खिलाफ चक्रव्यूह रचने वालों को पड़ेगी मुंह की खानी।
योगेश शर्मा ने कहा कि जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित जन सरोकार रैली के बड़े डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला की बढ़ी लोकप्रियता और मिले जनसमर्थन के बाद विपक्ष में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस औऱ इनैलो मिलकर दुष्यन्त चौटाला के खिलाफ चक्रव्यूह रचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यन्त के खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी।
नगर परिषद कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा नही बनने देंगे।
योगेश शर्मा ने कहा कि बीते 20 साल से व्यक्ति विशेष और परिवार विशेष के राजनैतिक सरंक्षण में थानेसर नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले औऱ आमजनता का खून चूसने वालों को वक्त आने पर उनकी सही जगह पंहुचायेगें। योगेश ने कहा कि भ्रष्टाचार और घूसखोरों ने सफाई कर्मचारियों को भी नही बक्शा। जल्द ही नगर परिषद से जुड़ा बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे जिससे सरंक्षण देने वालों की नींद उड़ जाएगी।
जन समस्याएं सुनते योगेश शर्मा।