पर्यावरण बचाने के लिए भारत की साईकिल यात्रा पर निकले महेश का विरासत में स्वागत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : विरासत हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में रोटरी के सदस्य महेश कुमार पर्यावरण को बचाने के लिए डल झील कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत की साईकिल यात्रा पर निकले हुए हैं। विरासत हेरिटेज विलेज में आज उनका स्वागत किया गया। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विरासत की ओर से महेश कुमार को एक सांस्कृतिक प्रतीक भी सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर महेश कुमार ने प्रदेश भर से आए युवाओं को विरासत हेरिटेज विलेज में संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आन चाहिए, ताकि पर्यावरण की शुद्धता बरकरार रह सके। उल्लेखनीय है कि महेश कुमार ने 6 दिसंबर 2021 से डल झील कश्मीर से अपनी यात्रा की शुरूआत की है और वह 14 जनवरी 2022 को कन्याकुमारी केरल में अपनी इस यात्रा का समापन करेंगे। विरासत ने महेश को पर्यावरण को बचाने की इस मुहिम के लिए शुभकामनाएं दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पूर्णियां में ई होम्स पैनोरमा में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिवशक्ति महायज्ञ, सद्भावना श्रीमद्भगवद् कथा ज्ञान महायज्ञ आयोजन

Wed Dec 15 , 2021
पूर्णियां में ई होम्स पैनोरमा में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिवशक्ति महायज्ञ, सद्भावना श्रीमद्भगवद् कथा ज्ञान महायज्ञ आयोजन इसकी जानकारी पैनोरमा ग्रुप (सीमांचल इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने दी । उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में अनुष्ठान […]

You May Like

Breaking News

advertisement