मोगा : कैप्टन
श्री कृष्ण गोधाम में संक्रांति पर हुआ हवन यज्ञ
राम नाम भूलेया इंसाना, जिथे लेखा देना पऊ देश बेगाना गा कर बांधा समा
स्थानीय बहोना मेहरों रोड स्थित श्री कृष्ण गोधाम में संक्रांति के उपलक्ष्य में गोवंश तथा सर्व कल्याणार्थ कामना करने हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरमेल बुटर तथा सीरा रनियां ने” राम नाम भूलेया इंसाना, जिथे लेखा देना पऊ देश बेगाना” तथा “अपने राम जी उतरेंगे पार गंगा मैया धीरे बहो” भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। हवन यज्ञ में गोधाम के सेक्रेटरी डा. प्रेम शर्मा मुख्य यजमान तथा श्री अशोक शर्मा यजमान के तौर पर उपस्थित हुए|
आचार्य सुनील शास्त्री ने पूरी वैदिक विधि से मंत्रोच्चारण करते यज्ञ में आहुतियां अर्पित करवाई ।प्रभु श्री का गुणगान करते गोवंश तथा सर्व भले की प्रार्थना की।शास्त्री जी ने कहा कि गौ सेवा करने वालों पर प्रभु की अप्पार कृपा रहती है। हमें यथायोग्य गो सेवा कर प्रभु कृपा लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे दूषित हो रहे वातावरण को स्वच्छ बनाने में हवन यज्ञ का विशेष महत्व है । श्री कृष्ण गोधाम में हर संक्रांति को हवन यज्ञ करवाने समेत अन्य धार्मिक दिवसों पर हवन यज्ञ करवा वातावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान डाला जा रहा है। इस उतम कार्य हेतु प्रबंधक कमेटी बधाई की पात्र है।गुरमेल बुटर तथा सीरा रनिया भजन गायन करते हुए।