ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों की सतर्कता जरूरी : पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पुलिस अधीक्षक ने राहगीरों को मास्क व तुलसी का पौधा किया वितरित।
सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने वितरित किए मास्क।

कुरुक्षेत्र :- पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने कहा कि कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। लोगों को वर्तमान में इससे न घबराते हुए संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक जरूरतें जैसे कि पूरी तरह से मास्क का प्रयोग, हाथों को हमेशा सैनिटाइज करना, लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखना आदि का ध्यान रखना चाहिए। वे सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा अर्जुन चौक कुरुक्षेत्र पर आयोजित मास्क व पौधा वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने वाले लोगों को मास्क व तुलसी का पौधा वितरित किया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को तुलसी का पौधा अपने घरों पर लगाकर उसके साथ सेल्फी लेकर पुलिस विभाग के पास भेजने बारे भी कहा। उन्होंने लोगों को कोविड – 19 के नए वेरिएंट बारे जागरूक भी किया। उन्होंने मास्क व पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने पर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों की सराहना की।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, संरक्षक नरेश सैनी, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, जिला प्रधान पुनीत सेतिया, को-आर्डिनेटर अविनाश कौर, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल गोलन, सदस्य कर्मवीर सैनी, जगतार ग्रोवर व खुशी ने भी बिना मास्क घूम रहे आटो चालक, दो पहिया वाहन चालक व राहगीरों को मास्क वितरित किए। संरक्षक नरेश सैनी ने बताया कि तुलसी का धार्मिक महत्व अधिक है। वहीं इसके औषधीय गुणों से यह कोरोना वायरस पर काफी असरकार भी है। प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि जनता ने एक साल पहले लंबा लॉकडाउन झेला है। वैसा लॉकडाउन फिर न लगे, इसके लिए हमें खुद से जागरूक होना पड़ेगा। बिना मास्क लगाए घर से न निकलें। इस अवसर पर पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल भी मौजूद रहे।
राहगीरों को मास्क वितरित करती पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साईंस नियुक्त

Fri Dec 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 17 दिसम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह को डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस नियुक्त किया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement