बिलरियागंज आज़मगढ़:4 कुंतल 7 किलोग्राम गौ मांस और गौ मांस काटने वाले उपकरण के साथ एक आदद तमंचा 315 के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

बिलरियागंज ।स्थानीय थाना क्षेत्र के करमैनी गांव से सोमवार की सुबह में पुलिस को 4 कुंतल 7 किलोग्राम गौ मांस और गौ मांस काटने वाले उपकरण के साथ एक आदद तमंचा 315 बोर और एक आदत खोखा कारतूस बरामद हुआ और पुलिस ने चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन से स्थानीय थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में भीमबर बाजार में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की करमैनी गांव में जुल्फिकार अपने भूसे वाले घर में कुछ लोगों के साथ गौ मांस काट कर उसकी बिक्री कर रहा हैं। तभी पुलिस फोर्स ने पहुंच कर मौके पर घेराबंदी करके अभियुक्तों को पकड़ना चाहा। तभी अभियुक्तों की तरफ से एक व्यक्ति ने फायर झोंक दिया। जिसमें थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य बाल बाल बच गए और तभी पुलिस ने भी ललकार कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । ओर 2 लोग भागने में सफल रहे। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये। अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र सरगी लाल मोहम्मद, इसरार अहमद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद, मोहम्मद बेलाल पुत्र इसरार अहमद ,मोहम्मद सज्जाद पुत्र एनुलहक सभी अभियुक्त करमैनी गांव के निवासी है। जिनके पास से 4 कुंतल 7 किलोग्राम गौ मांस और गौ मांस काटने का उपकरण और एक आदत तमंचा 315 बोर , एक अदद जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਬਚਿੱੱਤਰ ਸਿੰਘ ਟੀ.ਵੀ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸਜਾਇਆ

Mon Dec 20 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 20 ਦਸੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] :- ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ, ਚਾਰੇ ਸਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਅਤੇ ਅਨੇਕਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਅੱਜ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਟੀ.ਵੀ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਛਤਰ-ਛਾਇਆ ਹੇਠ ਪੰੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਮੁੱੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us