हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र :- रत्नदक्ष चिट्ठा मन्दिर के महंत व षडदर्शन साधुसमाज के कार्यालय सचिव महंत अरविंद दास जिनका 10 दिसंबर शुक्रवार को आस्कमिक निधन हो गया था और प्रभु श्री चरणों में विलीन हो गए थे उनके निमित रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग एवं रस्म पगड़ी 22 दिसंबर दिन बुधवार को उनके निवास स्थान पर दोपहर 2 से 3 बजे तक मार्कण्डेय मंदिर मोहन नगर कुरुक्षेत्र में होगी दोपहर 12 बजे भंडारा होगा।
उपरोक्त जानकारी उनके ज्येष्ठ पुत्र महंत राम अवतार दास ने दी।
महंत अरविंद दास के निधन पर भारत साधुसमाज के प्रदेश अध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज, महासचिव महंत ईश्वर दास, कोषाध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत महेश मुनि, संगठन मंत्री वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव महंत वासुदेवानंद गिरि, शिवशक्ति पीठ अरुणाय के स्वामी वेद पुरी,महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत विशाल दास, महंत सुनील दास फरल, पृथुयेश्वर महादेव पिहोवा के महंत महेश पुरी , गोविंदा आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि , कुटिया की महंत संत आत्म विभोर पुरी, निर्मल अखाड़ा के महंत गुरुभगत सिंह एवं समस्त कार्यकारणी व प्रदेश की कई समाजसेवी संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।