अतरौलिया पुलिस के कारनामे से परेशान पीड़िता लगा रही एसपी ऑफिस के चक्कर
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि मामला आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव का है, जहां की पीड़िता एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है। एसपी ऑफिस पर पहुंची पीड़िता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि लगभग 2:30 बजे के करीब वह लोग मेला देखने गए थे, उनकी लड़की जिसकी उम्र 14 वर्ष है वह घर पर थी और उनके पति बाजार गए थे। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसके घर में घुस गया और उसकी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। इतने में उसके पति पहुंच गए और उसे पकड़ लिए। हमारे पति ने हम लोगों को फोन किया। हम लोग घर पहुंचे और इसी बात को पूछने लगे। इतने में विपक्षी के भाई सहित कई लोग आकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे इससे मेरे भतीजे व मेरे लड़कों को काफी चोटें आई हैं। हम लोग थाने पर तहरीर देने पहुंचे तो थाने पर उल्टा हमें ही बैठा लिया गया और उल्टा हमारे ही खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया। वही हमारा मुकदमा हमारे बयान के अनुसार नहीं दर्ज किया गया। हमारे दो लड़के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हम लोगों की मांग है इस मामले की उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाए और उचित कार्रवाई की जाए।
तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909