कुरुक्षेत्र का शुभम जयबीर सहरावत मचा रहा बॉलीवुड में धूम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – उमेश गर्ग।

सनी लियोन के साथ विडियो सोंग मछली में नजर आएगें कुरुक्षेत्र के शुभम सहरावत।

कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उभरते अभिनेता शुभम जयबीर सहरावत बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के साथ विडियो सोंग मछली में मुख्य भूमिका करते नजर आ रहे हैं। इस गीत में बॉलीवुड गायिका पावनी पाण्डे और शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है। रंगमंच से अपने अभिनय के शुरु करने वाले शुभम वर्तमान में सपनों की नगरी मुम्बई में अपनी किस्मत आजमाते हुए बड़े पर्दे का सितारा बन रहे हैं। निर्देशक एवं कोरियोग्राफर आदिल शेख के निर्देशन में ग्लेमएंजेल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वीडियो सॉन्ग मछली के अलावा इसी वर्ष शुभम सहरावत जल्द ही रिलीज होने वाली फिचर फिल्म शाकुंतलम् में राजा दुष्यंत के मुख्य किरदार में भी दिखेंगे। यह जानकारी न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के नाट्य निर्देशक विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में शुभम सहरावत उनके नाट्य ग्रुप से जुड़ा और पंचलाईट, खबरदार, अमानत एक शहीद की, मलबे का मालिक आदि नाटकों में अभिनय करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। जिसके बाद अपने गुरु के साथ-साथ मां और बहन की अनुमति से शुभम ने मुम्बई का रुख किया।मुम्बई में अभिनय को और निखारने के लिए अनुभव दीक्षित द्वारा संचालित पुष्कर थिएटर ग्रुप को ज्वाइन करके अभिनय की बारीकियां सीखीं। जिसके चलते सहरावत को फिचर फिल्म शाकुंतलम में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। इसके साथ ही अब शुभम वीडियो सॉन्ग मछली में सह कलाकार सनी लियोन और प्रियंका मोंडल के साथ नजर आएगें। विकास शर्मा ने बताया कि मुम्बई में बड़े-बड़े सपने लेकर हर कोई जाता है, लेकिन कुछ ही लोग अपने सपनो को पूरा कर पाते हैं। शुभम जयबीर सहरावत उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिसने अपने सपनों को उड़ान देते हुए न केवल खुद की पहचान बनाई, बल्कि कुरुक्षेत्र को भी गौरव प्रदान किया है।
बालीवुड अदाकारा हिमानी शिवपुरी के साथ शुभम सहरावत।अभिनेत्री सनी लियोन के साथ शुभम सहरावत।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनहित में रक्तदान करना चाहिए : पासवान

Sat Dec 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 युवा भारत-युवा साथ ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित। कुरूक्षेत्र, 25 दिसंबर : समाजसेवी संस्था युवा भारत-युवा साथ ट्रस्ट द्वारा पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नवदीप कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement