हर्षोल्लास व नई उम्मीद के साथ मनाया गया क्रिसमस डे :-
कुर्साकांटा प्रखंड
क्रिसमस डे या बड़ा दिन पूरे विश्व भर में मनाया जाने वाला त्यौहार है। ईसाइयों में क्रिसमस का खासा महत्व है, यह पर्व ईसाइयों के प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन लोग उनके शिक्षाओं एवं मानव कल्याण हेतु बलिदान को याद करते है। ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं लेकिन यह पर्व किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, इसे बड़े धूमधाम से पूरे विश्व भर में मनाया जाता है।
सभी उम्र के लोगों में यह पर्व उत्साह का संचार पैदा कर देता है।
इसी क्रम में कल कुर्साकांटा मुख्य बाजार, वार्ड नंबर 11 में बच्चों ने अपने घरों में क्रिसमस का त्यौहार बड़े उत्साह पूर्वक मनाया। इस मौके पर बच्चों ने सौम्य सजावट का नमूना पेश किया। बच्चों ने खुद अपने हाथों से क्रिसमस ट्री तैयार की, सैंटा क्लॉस का वेशभूषा धारण किया, तरह-तरह की मिठाइयां एवं पकवान से मेज को सुशोभित कर, इतिहास के उस अद्भुत दृश्य को जीवंत कर दिया।
क्रिसमस ना केवल सभी की जिंदगी में बेशुमार खुशियां लाता है बल्कि एक मौका भी देता है, अपनी प्रतिभाओं को अपनी काबिलियतो को सामने रखने का।
मौके पर पार्थ वैभव,अंशिका राज,पियुष राज ने अपनी आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रतिभा को बखूबी सामने रखा तो वही आयुष, सुधांशु,ओम, शिवांशु इत्यादि ने भी उनका अच्छा साथ दिया।