फिरोजपुर 26 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भवन कलोनी फिरोजपुर शहर में चल रहा है पंडित गोबिंद राम शास्त्री जी श्री धाम वृन्दावन वालों जी के मुखारविंद से कथा ज्ञान में दुआप्र युग में कंस के अन्याय का नाश करने के लिए वासुदेव देवकी की आठवीं संतान के रूप में श्री कृष्ण अवतार का विस्तार से वर्णन किया गया। वासुदेव जी बाल कृष्ण को टोकरी में ले उफनती नदी यमुना के पार गोकुल में नंद जी के घर जाने के दृश्य का विस्तार से वर्णन सुन सभी भावुक हो गए। कथा ज्ञान में गिरवर बृजवासी, दिनेश आचार्य, जी ने सुन्दर सुन्दर भजनों से संगतों को निहाल किया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 30 दिसम्बर तक होगा। सुरिंदर कुमार मोंगा, जगदीश गोयल, शोरिया मोंगा, अशोक अरोड़ा, दिनेश कुमार दीपक स्टूडियो वाले, पंडित जी रघुनाथ मंदिर वाले,
नागपाल करियाणा स्टोर वाले,करण ,अश्वनी शर्मा,प्रेम कुमार शर्मा, अमित सेठी, विशाल, ज्योति मोंगा, सरोज मोंगा, सरोज गोयल, अमित सेठी ने अपनी हाजरी लगवाई।