बजरंगदल हिंदुस्तान द्वारा पंजाब पुलिस के एस पी शिन्दरपाल सिंह का पुतला फूंक प्रदर्शन
मामला हिंदुओं के आराध्य भगवान हनुमान को गाली गलौच करने के लीक हुई ऑडियो
मोगा : कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा :=
स्थानीय भगवान वाल्मीकि चौंक, नजदीक चोखा कम्प्लैक्स पर बजरंगदल हिंदुस्तान की मोगा इकाई द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश भारद्वाज के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन साहिल गुप्ता के नेतृत्व में समूह हिन्दू संगठनों को साथ लेकर लुधियाना के एक एस पी शिन्दरपाल सिंह का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए साहिल गुप्ता ने बताया कि लुधियाना से पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे एस पी पद पर तैनात बताए जा रहे शिन्दरपाल नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही एक सोशल मीडिया मित्र की डी पी, जिस पर बजरंगबली की तस्वीर लगी थी से चिढ़ कर हिंदुओं के आराध्य भगवान बजरंगबली को गाली गलौच करना शरू कर दिया। बात यहीं पर समाप्त नहीं हुई। शिन्दरपाल ने साफ साफ़ कहा कि वह हिंदुओं के साथ ऐसे ही भेदभाव करेगा। एस पी शिन्दरपाल पाल की उक्त ऑडियो रेकॉर्डिंग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे हिंदुओं में काफी आक्रोश पाया जा रहा है। साहिल गुप्ता ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उक्त दोषी पर तुरंत कार्यवाही करते हुए धारा 295 A के तहत पर्चा दर्ज किया जाए और ऐसे पुलिस ऑफिसर जो प्रदेश में धर्म जाति पर भेदभाव रखता है को नोकरी से बर्खास्त किया जाए। जिस से प्रदेश में सामाजिक समरसता बहाल हो सके। साहिल गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत उक्त दोषी पर कार्यवाही नही हुई तो बजरंगदल हिंदुस्तान हिन्दू समाज को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके साहिल गुप्ता समूह हिन्दू संगठनों का धन्यवाद करते हुए का की पंजाब में हिन्दू एकता का प्रचंड उदाहण देखने को मिला है। इस मौके जिला संयोजक जसविंदर सिंह, धर्म जागृति विंग के जिला संयोजक अजय कण्डा,अर्जुन कुमार पूर्व जिला प्रधान भाजपा एस सी मोर्चा मोगा , खेमचंद पंजाब प्रधान रैगर समाज महासभा , जोगिंदर पाल शर्मा पंजाब प्रधान विश्व हिन्दू शक्ति , म॔गत राम इंदोरा प्रधान सत गुरु भगत कबीर वैलफेयर सोसायटी मोगा , सोनू सचदेवा जिला प्रधान आदि धर्म समाज यूथ विंग मोगा , बलजीत सिंह मैहना , जगा सिंह धालीवाल ,आदि मौजूद थे।