मध्य प्रदेश// रीवा किसान बिल के विरोध में पांचवे दिन धरने पर रहे किसान

मध्य प्रदेश// रीवा किसान बिल के विरोध में पांचवे दिन धरने पर रहे किसान

ब्यूरो चीफ ///राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश.8889284935

पत्रकारों किसानों ने एक साथ लंगर में खाया खाना

किसान शीघ्र करेंगे गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण का रिहर्सल

रीवा 7 जनवरी 2021.. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में पांचवें दिन धरने पर रहे किसान धरना स्थल मंडी पर किसान नेताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा की मोदी सरकार यदि शीघ्र किसान बिल वापस नहीं लेती तो जिले का किसान राष्ट्रव्यापी आवाहन मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड अवसर पर स्वयं ध्वजारोहण करेगा जिसका रिहर्सल जिले में शीघ्र किया जाएगा आज आंदोलन स्थल पर पत्रकार बंधु एवं किसानों ने लंगर में एक साथ खाना खाया आंदोलन में किसान एवं समाजसेवी लगातार सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सहयोग कर रहे हैं आंदोलन को किसी भी तरह रुकने नहीं दिया जाएगा आज पांचवें दिन अनिश्चितकालीन धरने में प्रमुख रूप से किसान नेता भैयालाल त्रिपाठी समाजसेवी वीरभद्र सिंह मास्टर बुद्धसेन पटेल रामायण सिंह गयाप्रसाद मिश्रा किसान नेता सुब्रतमणि रामजीत सिंह कुंवर सिंह गिरिजेश सिंह सेंगर नरेंद्र सिंह सेंगर शोभनाथ कुशवाहा विश्वनाथ पटेल चोटीवाला इंद्रजीत सिंह अनिल सिंह पिंटू संजय निगम तेजभान सिंह लालमणि त्रिपाठी पार्षद अशोक पटेल छब्बू अभिषेक कुमार पटेल दिनेश डायमंड मिथिला सिंह रामानुज तिवारी रमाकांत पांडे कमलेश्वर सिंह राजबहादुर सिंह यदुवंश प्रताप सिंह फौजी शिवदास साकेत इंद्रभान सिंह रामराज पाठक गजाधर सिंह अखिलेश सिंह पप्पू प्रभुनाथ शर्मा देवेंद्र बौद्ध मधुसूदन पांडे बद्रीप्रसाद पांडे वीरेंद्र कुशवाहा राकेश सिंह मनोज शुक्ला राम कलेश साकेत कमलेंद्र सिंह मनमोहन सिंह सुखेंद्र सिंह हंसराज सिंह हरि चरण सिंह अरुण सेन गजाधर सिंह हरिहरपुर जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह उमाशंकर कुशवाहा संजीव कुमार चंद्र किशोर त्यागी भीम सिंह हरप्रसाद पटेल कृष्णपाल यादव मनीष पटेल निर्भय पटेल आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

पूर्व सांसद देवराज सिंह धरना स्थल पहुंचे

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद देवराज सिंह धरना स्थल पहुंचकर कहा कि वह स्वयं एक किसान हैं मोदी सरकार का यह किसान बिल किसानों के लिए विषैला जहर है मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं जिले में चल रहे किसानों के इस आंदोलन को मैं कमजोर नहीं होने दूंगा मेरा पूरा सहयोग रहेगा साथ में कांग्रेस पार्टी के नेता ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुष्पराज सिंह कांग्रेस नेता अजय पांडे सहित गोविंद तिवारी निर्मला शर्मा उमाशंकर कुशवाहा राजेश सिंह पुष्पेंद्र सिंह तेजभान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर एवं सुग्रीव सिंह धरना स्थल पहुंचकर अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया

पत्रकारों किसानों ने लंगर में एक साथ खाया खाना

विगत 3 जनवरी से किसानों के आंदोलन में संचालित लंगर मैं आज पत्रकार बंधुओं एवं किसानों ने एक साथ खाना खाया आज एहसास हुआ कि लोकतंत्र बचाने जो ताकत कलम में है वही ताकत देश भूखा न सोए अन्नदाता के हल मिट्टी से पैदा हुए अनाज में है
श्री सिंह ने जिले के समाजसेवियों बुद्धिजीवियों मीसाबंदियों आम नागरिकों किसान साथियों एवं अन्य संगठनों से अन्नदाताओं के आंदोलन को समर्थन दिए जाने की अपील की है
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //रीवा //सिरमौर कार्यालय नगर परिषद सिरमौर जिला रीवा

Thu Jan 7 , 2021
मध्य प्रदेश //रीवा //सिरमौर कार्यालय नगर परिषद सिरमौर जिला रीवा ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 आज सिरमौर के नगर परिषद सभा स्थल मे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2 लाख हितग्राहियों को ऋण वितरण पूर्ण होने पर लाभार्थियों से मुख्य मंत्री जी के स्वनिधि संवाद का लाइव प्रसारण किया […]

You May Like

advertisement