MMMUT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षा समारोह विश्वविद्यालय के बहुद्देश्यीय हाल में प्रारंभ हो चुका है।
कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और जल पुरुष राजेंद्र सिंह मंचासीन हो गए हैं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह भी मौजूद है।
कुलाधिपति ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिलाई कर्तव्य और निष्ठा की शपथ
कार्यक्रम शुरू होने के बाद कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद उपाधि रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया। प्रो. जेपी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
विश्व गुरु बनना है तो प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना होगा : प्रौद्योगिकी शिक्षा राज्यमंत्री
प्रौद्योगिकी शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान व रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि दुनिया में अपना अमूल्य योगदान देना है।
प्राद्योगिकी को और विकसित करने में अपनी ऊर्जा लगाएं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो तकनीकी में उन्नत होगा, वही दुनिया पर राज करेगा।
आज पूरी दुनिया तकनीकी पर आधारित हो गई है। विकसित भारत के सपनों को पूरा करना है या विश्व गुरु बनना है तो प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना होगा।
यह जिम्मेदारी विद्यार्थियों के साथ गुरुजनों की भी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की प्रतिभा को निखारने और विश्वविद्यालय के देश के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सजग रहना होगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में कुलाधिपति और मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्य विश्वविद्यालय तकनीकी विश्वविद्यालय विश्व विख्यात बनेगा।
उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत के गुरु शिष्य परंपरा दीक्षांत समारोह गुरुजनों एवं शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण होता है।
छात्रों के लिए भावनात्मक समारोह में उपस्थित होकर उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके जीवन के लिए उनके महत्वपूर्ण भावनात्मक क्षण के लिए बधाई देता हूं।
मुझे आप सबके बीच आकर इस कार्यक्रम का हिस्सा होने का सौभाग्य मिला, पूरे विस्वद्यालय परिवार की ओर से अपनी ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।