शिक्षा मंत्री ने किया लेखिका डॉ. संजीव कुमारी की पुस्तक ” तिसाया जोहड़ ” का विमोचन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर से मिली बधाइयाँ, गणमान्यों ने उनकी बौद्धिकता को किया सैल्यूट।
पानीपत 10 फरवरी :- वरिष्ठ लेखिका औऱ अंतराष्ट्रीय पर्यावरण चिंतक डॉ. संजीव कुमारी, गांव वजीरपुर टीटाणा पानीपत द्वारा लिखी पुस्तक ‘ तिसाया जोहड़’ का विमोचन आज श्री कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार द्वारा चंड़ीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर गन्नौर विधायक निर्मल रानी व राई विधायक मोहन लाल बडोली जी भी उपस्थित रहे। डॉ. संजीव की यह पुस्तक हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा अनुदानित है।
“तिसाया जोहड़” पुस्तक पर्यावरण संरक्षण पर हरियाणवी में लिखी गई है। इसका मुख्य विषय जैविक कृषि व पर्यावरण संरक्षण है। यह अपने आप में एक अनोखी तरह की पुस्तक है जो पूर्णत: पर्यावरण पर आधारित है। डॉ. संजीव की हरियाणवी में यह तीसरी पुस्तक है। इससे पहले डा. संजीव की ‘झड़ते पत्ते‘ पुस्तक इंडिया बुक आॅफ रिर्कोडस में दर्ज है । जो हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 2018 में श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है। “हरियाणाः लोकगीतों के झरोखे से” हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला से प्रकाशन में है। इसके अतिरिक्त भी पर्यावरण अध्ययन पर उनकी पुस्तकें प्रकाशित हैं। डॉ. संजीव कुमारी जापान हिंदी कल्चरल सेंटर की सदस्या भी है।
इस अवसर पर सानवी वजीरपुर टीटाणा, श्री बनवारी लाल बटार ढाणी पाल, अनिल गुर्जर बड़सी व अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व सम्मानित जनों ने डॉ. संजीव को बधाई प्रेषित की है।