थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 17/22 धारा 3/25 Arms Act. व थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 239/21 धारा 2/3(1)उ0प्र0 गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी मय बरामदगी एक अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राज करन नय्यर द्वारा द्वारा चलाये जा रहे सक्रिय अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान व नकबजनी / अवैध चोरी में लिप्त अपराधियों व शराब माफियो की गिरफ्तारी, सघन चैकिंग/ वांछित/ वारण्टी की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय त्रिपाठी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री एस.एन. वैस के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज थाना नगरा, बलिया दिनांक 18.01.2022 को मय हमराह कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारण्टी में मामुर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 239/21 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त (1). राजेश गोड़ पुत्र भजन गोड़ ग्राम खैराबारी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर की गिरफ्तारी सिसवार चट्टी से समय करीब 18.05 बजे की गयी । जिसकी जामा तलाशी में 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । उपरोक्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
- राजेश गोड़ पुत्र भजन गोड़ ग्राम खैराबारी थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
बरामदगी का विवरण – - 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
- 01 अदद जिन्दा कारतूस .135 बोर
आपराधिक इतिहास- - मु0अ0सं0 239/21 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट. थाना नगरा जनपद बलिया
- मु0अ0सं0 117/21 धारा 457.380.411 भादवि0 थाना नगरा जनपद बलिया
- मु0अ0सं0 123/21 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना नगरा जनपद बलिया
- मु0अ0सं0 124/21 धारा 41/411/413/414 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीमः- - थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज थाना नगरा जनपद बलिया
- हे0कां0 दीनानाथ थाना नगरा जनपद बलिया
- हे0कां0 दुर्गा प्रसाद यादव थाना नगरा जनपद बलिया
- कां0 कृष्णा प्रजापति थाना नगरा जनपद बलिया
- कां0 शैलेश यादव थाना नगरा जनपद बलिया
- कां0 सत्येन्द्र यादव थाना नगरा जनपद बलिया