ज़िला अध्यक्ष रहते हुए गायत्री देवी ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतू अपने कार्यकाल में बहुत ही प्रमुख भूमिका निभाई : निर्मल बैरागी

ज़िला अध्यक्ष रहते हुए गायत्री देवी ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतू अपने कार्यकाल में बहुत ही प्रमुख भूमिका निभाई : निर्मल बैरागी

हिसार : हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण की चेयरपर्सन एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति निर्मला बैरागी हिसार में पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए लाभकारी योजनाएं बना रही है। बैठक के बाद चैयरपर्सन निर्मला बैरागी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं हाल में जिला मन्त्री गायत्री देवी के घर पर जलपान के लिए पहुँची। जहां पर अनेक महिलाओं ने उनका स्वागत किया। निर्मला बैरागी ने गायत्री के निवास पर अनेक महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि गायत्री पूरे प्रदेश में सबसे मेहनती और संघर्षशील अध्यक्ष रही है मै इनके कार्य से बहुत प्रभावित हूँ। अपने निवास पर पहुंचने पर चेैयरपर्सन निर्मला बैरागी का गायत्री देवी ने जोरदार स्वागत किया व शाल भेंट करके उन्हें सम्मानित किया गया। निर्मला बैरागी ने गायत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गायत्री ने अपने कार्यकाल में बहुत ही प्रमुख भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि गायत्री एक पदाधिकारी और बतौर एक कार्यकर्ता आगे भी वह पार्टी को और पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए एक मजबूत व बुलन्द आवाज बनकर कार्य करेगी। उन्होंने गायत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं जब भी हिसार आती हूं तो सबसे पहले इन्हीं से मुलाकात करती हूँ। उन्होंने 1 घंटे से भी ज्यादा गायत्री से मुलाकात की और कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सरकार के लाभकारी नीतियों एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैरागी ने कहा कि जब गायत्री महिला मोर्चा में जिलाध्यक्ष थी तब जो कार्य किए हैं वह आज भी महिला मोर्चा के लिए एक प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। बैरागी ने हाल में चल रहे राजनीतिक माहौल पर भी विस्तार पूर्वक बातचीत की और बताया कि हरियाणा में भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए जन हितेषी कार्य कर रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद

Thu Feb 11 , 2021
VV NEWS ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली अजमेरएंकर-अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है आय दिन चोरी और लूट की वारदातें पेश आ रही है। बीती रात भी एक लूट की नाकाम कोशिश वारदातसामने आई है।दरगाह इलाके की संपर्क सड़क पर बीती रात कुछ नामालूम लुटेरों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement