![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_20220201-140420_WhatsApp-1024x561.jpg)
भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द्र निरंजन ने किए रामलला सरकार के दर्शन, महंत जी से लिया आशीर्वाद
219-माधौगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने कोंच नगर में भगवान रामलला सरकार के दर पर माथा टेका और रामलला सरकार से आशीर्वाद की कामना की। इसके बाद यहां के महंत रघुनाथदास जी से मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने आशीर्वाद लिया। यहाँ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जयश्रीराम की जयकारा लगाई। विधायक को मंदिर के पुजारी गोमतीदास ने प्रसाद दिया और आशीर्वाद भी दिया। जिसके बाद विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करने निकले।