हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
निवर्तमान नप अध्यक्षा उमा सुधा ने 7 लाख की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ।
कुरुक्षेत्र 2 फरवरी :- नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ मिले और हर व्यक्ति सरकार की योजना से लाभान्वित हो सके। इस शहर के हर वार्ड में तेज गति के साथ विकास कार्य किए जाएंगे ताकि लोगों को जल्द से जल्द हर प्रकार की सुविधा मिल सके।
निवर्तमान नप अध्यक्षा उमा सुधा बुधवार को वार्ड-23 में एक गली के निर्मार्ण कार्य के उदघाटन के दौरान बोल रही थी। इससे पहले नप अध्यक्षा उमा सुधा ने वार्ड-23 में सतपाल सिंगला के मकान से दिल्ली आटोमोबाईल एकता विहार तक 7 लाख की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आमजन की परेशानियों को देखते हुए शहर की खराब सडक़ों का को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही टेंडर व्यवस्था उन्हे ठीक किया जाएगा। हर वार्ड में पार्षदों और आम नागरिकों की मांग की अनुसार ही विकास कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर सरकार का विशेष फोकस है, इसी उदेश्य को जहन में रखकर शहर वासियों को पीने के पानी, बिजली, सीवरेज, सडक़े आदि सुविधाएं देेने के लिए कार्य किए जा रहे है। इस शहर के सभी वार्डों में तेज गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे है।