![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220202-WA0103.jpg)
यह बजट सकारात्मक है ,,,,,,,,जदयू
अररिया
आम बजट 2022 – 2023 पर अररिया जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जल श्रमिक प्रकोष्ठ बिहार सीताराम मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है। पेश बजट समग्र कल्याण और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होगा। श्री मंडल ने कहा कि यह बजट सर्व समावेशी है। इस बजट से देश के किसान, मजदूर ,दलित , शोषित ,वंचित ,महिलाओं व युवाओं के आकांक्षाओं एवं आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। 400 अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेन और राष्ट्रीय उच्च पथ का विस्तार स्वागत योग्य है। बजट में कृषि, पर्यावरण , स्वास्थ्य ,कल्याण ,रेलवे ,एक्सप्रेस हाईवे ,जल जीवन , शिक्षा ,सुरक्षा ,लघु उद्योग से लेकर आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष बल दिया गया।