जिले के 94.76 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण, 1,89,416 किसानों ने अब तक 8,16,412.20 टन धान बेचा, 79.04 प्रतिशत धान का हो उठाव पूरा

जांजगीर-चांपा, 03 फरवरी, 2022/ जिले में दो फरवरी तक 1 लाख 89 हजार 413 किसानों से समर्थन मूल्य पर 8 लाख 16 हजार 412.20 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो लक्ष्य का 89.62 प्रतिशत है।समर्थन मूल्य पर चालू सीजन में जिले में 239 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। आज 02 फरवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 89 हजार 416 किसानों से 8 लाख 16 हजार 412.20 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 89.62 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है।
जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 94.76 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 89 हजार 416 किसानों से 8 लाख 16 हजार 412.20 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,883 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 79.04 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में मंगलवार को 17,420 हितग्राहियों को लगा कोविड का टीका

Thu Feb 3 , 2022
जांजगीर-चांपा, 03 फरवरी, 2022/ जिले में मंगलवार को 17,420 हितग्राहियों को कोविड संक्रमण से सुरक्षा का टीका लगाया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में कोविड से सुरक्षा का शत-प्रतिशत टीका के लिए विशेष सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 01 फरवरी को 17 हजार 420 […]

You May Like

advertisement