अयोध्या:——–
अयोध्या विधानसभा चुनाव में भाजपा सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन बताते चले कि किसने क्या किये दावे
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया मैं अयोध्या विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता सपा प्रत्याशी तेज नारायण पाण्डेय ने किया नामांकन तो वही गोसाईगंज सीट से भी भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी ने भी किया नामांकन पत्र दाखिल।
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा सीट के पांचवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया है। तो वहीं गोसाईगंज विधानसभा सीट से भी भाजपा प्रत्यााशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रत्याशियों की माने तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत शांति पूर्वक इस नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया गया हैै। और इस बार जनता बड़े ही उत्साह के साथ 27 फरवरी को अपना मतदान करेगी।
अयोध्या विधानसभा चुनाव में भाजपा सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
अयोध्या जिले में भाजपा के दो व सपा के एक प्रत्याशी ने किया नामांकन।
अयोध्या जनपद में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी इसके लिए 275 अयोध्या जनपद में विधानसभा सीट पर भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा व कांग्रेस के अलावा कई निर्दल प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर सभी प्रत्याशी इस चुनाव में अपना प्रचार प्रसार के साथ नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करने का कार्य शुरू कर दिया है।नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता व गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व बाहुबली इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया तो वही अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय अपना नामांकन पत्र भरा है। जिसको लेकर कचहरी परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को तैनात रहा है। और किसी भी परिस्थिति में बड़ी संख्या में लोगो को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाए गए हैं। नामांकन की प्रक्रिया को शांतिपूर्वक पूरा किया जा सके इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बनाए हुए हैं।
सपा प्रत्याशी ने जनता से किए बड़े दावे।
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय ने आज नामांकन करने के बाद बताया कि शांति पर्वक और कोरोना प्रोटोकॉल का ख्याल रखते हुए इस प्रक्रिया को पूरा किया गया है। 27 फरवरी को जनता अपने वोट को समाजवादी के नाम समर्पित करेगा क्योंकि भाजपा सरकार के द्वारा व्यापारी ही नहीं समाज के हर वर्ग को पीड़ित किया है सभी उनके कार्यों को देख चुके हैं। वहीं कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10 मार्च को सरकार बनेगी। 2012 से लेकर 2017 तक अयोध्या विधानसभा को तरक्की उन्नति और विकास के पथ पर ले जाने का काम अखिलेश यादव के नेतृत्व में किया हुआ था। लेकिन 2017 से लेकर 2022 तक जनता पार्टी की सरकार में अयोध्या के लोग केवल ठगे गए उनके साथ छल किया गया और उनके नेता व अधिकारी के द्वारा लूटा गया। व्यापारियों की दुकानों पर बुलडोजर चले, किसानों के मकानों पर बुलडोजर चले किसानों की जमीनों का अधिग्रहण करने के लिए सताया गया, डराया गया, थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया गया। और पूरी अयोध्या में भय का माहौल बनाया गया और अयोध्या में जमीनों के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और अधिकारियों ने कालाबाजारी की। और अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी जिन परिवारों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अन्याय किया है उनको न्याय देंगे जिनके मकान गिराए गए हैं उनको न्याय देंगे और जिन लोगों का उत्पीड़न लोगों के द्वारा किया गया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और विधानसभा को तरक्की विकास के रास्ते पर ले जाएंगे वहीं नगर निगम के द्वारा भारी भरकम टैक्स पूरी अयोध्या में लगाया गया है उनके द्वारा लगाए गए सभी टैक्स को सरकार बनने पर माफ करेंगे 301 मुफ्त बिजली दिया जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। उन सभी महिलाओं को समाजवादी पेंशन हर महीने दिया जाएगा नौजवानों को रोजगार देंगे इसके साथ ही किसानों की जो सबसे बड़ी समस्या गाय और बैल उनके खेतों में टहल रहे हैं खेतों को खराब कर रहे हैं। जिसको लेकर समुचित प्रबंध करेंगे जिससे किसानों का नुकसान ना हो। इसके साथ ही अयोध्या को भव्य बनाएंगे।
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी के भी अपने दावे।
तो वहीं भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के नियर पुनः पार्टी ने सेवा करने का अवसर दिया है। इसको लेकर आज हमने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। आज बड़ा ही शुभ दिन है इसके लिए आज सबसे पहले भगवान श्रीराम के चरणों में अपना शीश नवाकर अपना पर्चा दाखिल किया है। पूज्य संत महंत व अयोध्या वासियों का व्यापारियों का आशीर्वाद है। वहीं कहा कि अयोध्या तो हमेशा अभिजीत रही है और इस बार भी अच्छे मतों से भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी तो वहीं व्यापारियों के नाराजगी पर बताया कि मैं पहले व्यापारी हूं व्यापारी कभी नाराज न हुआ है न होगा। और पूरी तरह से व्यापारी समाज मेरे साथ है। दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को ही व्यापारियों का वोट जाएगा। तो वही बताया कि इस बार भी चुनाव का मुद्दा अयोध्या का विकास है। अयोध्या का विकास किया जा रहा है जो प्रथम तीर्थ नगरी थी पहले उसकी क्या दशा थी। और आज अंतरराष्ट्रीय नगरी बन रही है। इसमें कुछ कहने की बात नहीं है। वही राम के मुद्दे पर कहा कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। और जब आंदोलन में हम लोग शामिल थे तब एक नारा दिया गया था कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे आज का संकल्प पूरा हुआ भगवान का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
भाजपा के समर्थन में विकास पर होगा चुनाव
साथ ही गोसाईगंज विधानसभा सीट से नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने भी कोविड प्रोटोकॉल और आचार संहिता के दायरे को देखते हुए इस नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने का दावा किया है। वहीं बताया कि आज प्रदेश में योगी सरकार ने पिछले 5 वर्षों से अयोध्या को बहुत ही बड़ी योजनाओं से संवारने का कार्य किया गया है। गोसाईगंज क्षेत्र को भी विकसित करने का कार्य भाजपा की सरकार में किया गया है और इस बार भी विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे।