जिले के 95.08 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण,1,90,059 किसानों ने अब तक 8,19,646.64 टन धान बेचा,80.69  प्रतिशत धान का हो उठाव पूरा

 जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी, 2022/ जिले में 3 फरवरी तक 1 लाख 90 हजार 59 किसानों से समर्थन मूल्य पर 8 लाख 19 हजार 646.64 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो लक्ष्य का 89.97 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य पर चालू सीजन में जिले में 239 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
     आज 03 फरवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 90 हजार 59 किसानों से 8 लाख 19 हजार 646.64  टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 89.62  प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है।
      जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 95.08 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 90 हजार 59 किसानों से 8 लाख 19 हजार 646.64  टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,884 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 80.69 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी चार ऐतिहासिक सौगातें

Fri Feb 4 , 2022
जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी, 2022/ लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा […]

You May Like

advertisement