जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी, 2022/ जिले में 4 फरवरी तक 1 लाख 90 हजार 419 किसानों से समर्थन मूल्य पर 8 लाख 21 हजार 660.92 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो लक्ष्य का 90.20 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य पर चालू सीजन में जिले में 239 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। आज 04 फरवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 90 हजार 419 किसानों से 8 लाख 21 हजार 660.92 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 89.62 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 95.27 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 90 हजार 419 किसानों से 8 लाख 21 हजार 660.92 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,881 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 82.04 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
Next Post
प्रति सप्ताह पांच कार्य दिवस प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें- कलेक्टर, समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियो, कर्मचारियों का कटेगा आधा दिन का वेतन
Sat Feb 5 , 2022
You May Like
-
2 years ago
पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक का निरीक्षण