![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220206-WA0036-1024x910.jpg)
किसानों का संपूर्ण के.सी.सी. कर्ज माफ हो- संदीप पाठक
✍️, सिद्धार्थ गुप्ता
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित द्वारा जिलाधिकारी का ज्ञापन उप जिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता को सौंपा।
शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं ने गत दिनों पूर्व में हुई असमय बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट में उप जिला अधिकारी देवेश कुमार गुप्ता को सौंपा जिसमें उन्होंने असमय बारिश व ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर मुआवजा देने एवं किसानों की बधाई आर्थिक स्थिति को देखते हुए संपूर्ण के.सी.सी. कर्ज माफ करने की मांग रखी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप पाठक, जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे, जिलाध्यक्ष (सैनिक मोर्चा) साबिर हुसैन फौजी, संदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।