गोविंदा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गोविंदा आश्रम हर जरूरतमंद कन्या को शिक्षा और जरूरत का सामान देने में हमेशा तत्पर।

कुरुक्षेत्र पिहोवा :- पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तके इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में माघ मास में प्रतिदिन सांय को सुंदर काण्ड का पाठ भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, मां कामाख्या ज्योतिष केन्द्र के संचालक पण्डित धर्मवीर कौशिक, स्वामी विजय पुरी, सत्यनारायण पुरी, रमाकांत पुरी इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान स्वर्गीय राम लाल शर्मा की धर्मपत्नी सुमित्रा शर्मा,सुनील मित्तल, सचिन तायल,शशि जिंदल के साथ माधवी सनोर, बारु राम बंसल, सतीश धवन, पवन मास्टर, मोहन लाल मनचंदा, मास्टर पाला राम, कांता बहल, सीता रानी, वीना बवेजा, किरण बहल, अशोक गर्ग, उमा गर्ग, सुरभि तायल, लखविंदर सेतिया इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी भगवान गिरि महाराज का हुआ षोडशी भंडारा

Sun Feb 6 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत मनोहर गिरी को चादर देकर बनाया उत्तराधिकारी। कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी : स्वामी भगवान गिरी महाराज का षोडशी भंडारा गांव उदारसी में किया गया। इस मौके पर संत महापुरुषों एवं ग्रामीणों द्वारा महंत मनोहर गिरी को चादर देकर उनका उत्तराधिकारी बनाया। […]

You May Like

advertisement