त्रिवेणीराम को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपाइयों ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अम्बेडकरनगर | आलापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी का टिकट दिये जाने पर भाजपा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकप्रिय और ईमानदार पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर आलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का सम्मान बढ़ाते हुए उनके मान-सम्मान और इच्छा का सम्मान किया। भाजपा ने मौजूदा विधायक अनीता कमल का टिकट काटकर उनके ससुर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को प्रत्याशी बनाया है। यहां से अन्य पार्टियां पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी।
पूर्व विधायक त्रिवेणी राम 1991 के दौरान विधायक चुने गए थे। भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। गत 2017 के चुनाव में कतिपय कारणों से खुद चुनाव ना लड़कर अपनी पुत्रवधू अनीता कमल को भाजपा से टिकट दिलवा कर विधायक बनवाया था।
इस बार मौजूदा विधायक के खराब फार्मा परफारमेंस एवं सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट कटना तय माना जा रहा था। ऐसी अटकलें पहले से लगाए जा रहे थीं, विधायक अनीता कमल का टिकट काटकर पूर्व विधायक को प्रत्याशी बनाया गया।