आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर विद्यालय में 100 छात्रों के साथ सूर्य नमश्कार का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

फरीदाबाद 7 फरवरी आज सोमवार को सुबह राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट, केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत सूर्य नमश्कार का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा के द्वारा 50 छात्र ओर 50 छात्राओं के साथ अलग अलग से श्रीमती मीनू सिंह (योगाचार्य, मास्टर योगा ट्रेनर : हरियाणा योग आयोग एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक महिला पतजंलि योग समिति फरीदाबाद), योग शिक्षक, हरियाणा संयोजक अंकुर सिंह, स्कूल संस्थापक प्रदीप चौधरी व प्रिंसिपल श्रीमती गीता चौधरी के संयोजन में नहर पार, हनुमान नगर स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में किया गया। अम्बिका शर्मा ने कहा कि हमें हर रोज सूर्य नमश्कार का अभ्यास करना चाहिए क्योंकि इससे तन, मन और वाणी तीनों को शांति और ऊर्जा मिलती है इसलिए रोजाना सिर्फ सूर्य नमस्कार करना ही आपके पूरे शरीर को ऊर्जावान बनाता है और रोगों से भी दूर रखता है। सूर्य नमश्कार करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उससे पाचन शक्ति बढ़ती है। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष रेखा भटनागर, जिला उपाध्यक्ष रेनू बाला, जिला संयोजक सीमा बाल्यान , ललिता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कुसुम प्रजापति, कुसुम पाहुजा ने भी सूर्य नमश्कार करके अपनी भागीदारी निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती हेरिटेज सर्कल कुरुक्षेत्र के कार्यालय में जल सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Tue Feb 8 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 7 फरवरी :- अटल भूजल योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले की 189 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भागीदारी से भूजल प्रबंधन के लिए चुना गया है। जिला इंप्लीमेंट पार्टनर टीम के सदस्य डॉक्टर नवीन कुमार नैन भूजल विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में […]

You May Like

advertisement