लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम
अम्बेडकर नगर | आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीद बनाये पूर्व विधायक त्रिवेणीराम आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाव लश्कर के साथ नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गए। लम्बे काफिले के साथ नामांकन करने निकले भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम का रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल के ससुर है भाजपा ने इस बार अनीता कमल के बजाय उनके ससुर त्रिवेणीराम पर दाव लगाया है। आज प्रातः भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम, विधायक अनीता कमल, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय, अभिषेक निषाद, महेन्द्र वर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, अरबिंद उपाध्याय, बरुण सिंह, मुकर्रम खां, अभिषेक त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, सुनील यादव,नीरज सोनी, आयुष त्रिपाठी, विकास यादव, विजय यादव, रामकृष्ण पाण्डेय डबलर, मीरा पाण्डेय, डॉक्टर पूनम राय,अभय सिंह मोनू,समशेर सिंह राजपूत आदि नेताओं के साथ नामांकन करने रवाना हुए रास्ते में जहागीरगंज, रामनगर, इंदईपुर, अछती आदि बाजारों में जोरदार स्वागत किया गया।