हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सर्वकल्याण के लिए जयराम विद्यापीठ में हुआ गुप्त नवरात्र पर पूजन एवं अनुष्ठान।
कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में गुप्त नवरात्रों में निरंतर आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के साथ विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा सर्वकल्याण की भावना से पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। बुधवार को गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर पूरे विधि विधान से हवन यज्ञ किया गया एवं यजमान परिवार सुशील गर्ग, नकुल गर्ग, बबीता गर्ग, श्रेय गर्ग, खुशी गर्ग व श्वेता गर्ग द्वारा पिता स्व. रामनिवास गर्ग तथा माता दर्शना देवी गर्ग की स्मृति में पूजन किया गया तथा आहुतियां दी गई। इसी के साथ विद्यापीठ में स्थित वैष्णो देवी गुफा में नवरात्र अष्टमी पर विशेष पूजन हुआ। इस पूजन में पिण्डियों पर आराधना एवं अभिषेक किया। दीप जलाकर मां दुर्गा जी की आरती की गई। आचार्य लेखवार द्वारा अष्टमी के मौके पर विशेष-पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा से सर्व सुख तथा रोग मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञशाला में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने हवन व यज्ञ में सर्व कल्याण के साथ देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर के. के. कौशिक, टेक सिंह, श्रवण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित एवं यशपाल राणा इत्यादि भी मौजूद थे।
पूजन करते हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी तथा कन्या पूजन के उपरांत प्रसाद ग्रहण करते हुए।