हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के गैर- शैक्षणिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन रोहतक द्वारा डीओपीटी के तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यालय कार्यकुशलता के गुर सिखे। यह कार्यशाला तीन दिन तक चलेगी। जिसमें सिविल सर्विस, एचआरएमएस, ई- सैलरी और जेम से संबंधित विषयों में ट्रेनिंग दी जाएगी।
सहायक कुलसचिव विकास शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में सिविल सर्विस, एचआरएमएस और जेम से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा बारीकियां बताई गई। इस प्रकार की कार्यशाला का मकसद कर्मचारियों को कार्य में दक्ष करना है। आगे भी समय-समय पर विभाग द्वारा ट्रेनिंग कराई जानी चाहिए। इससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता में निखार आता है। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के सात गैर शैक्षिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमें सहायक कुलसचिव अतुल गोयल, अधीक्षक रामनिवास, अशोक गोड, सहायक प्रदीप कुमार, लिपिक श्रीकांत व इंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।