नाजात होगी ना पात होगी सिर्फ विकास की बात होगी- रमेश चंद्र दुबे
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में अतरौलिया विधानसभा की जनता निश्चित रुप से परिवारवाद से ऊपर उठकर अतरौलिया में बदलाव लाने के लिए तैयार है। इस चुनाव में ना जात होगी ना पात होगी सिर्फ विकास की बात होगी कांग्रेस पार्टी एक मिशन है जो सामाजिक समरसता के साथ कार्य करती है। यह पार्टी जाति धर्म से ऊपर उठकर हमेशा गरीब, मजबूर व लाचार लोगों को साथ लेकर सभी जाति व धर्म की राजनीति करती है। इस पार्टी में सभी धर्मों तथा जातियो का सम्मान है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के विकास के लिए कार्य किया है। आजादी के बाद से देश में जितना जी विकास का कार्य हुआ है वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। सुई से लेकर हवाई जहाज तक का निर्माण कांग्रेस पार्टी के ही समय हुआ है। देश को विकास की रफ्तार देने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कांग्रेस के समय कराए गए विकास कार्यों को पूंजीपतियों के हाथों मैं बेचने का कार्य किया है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता में आने का कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी ने नौजवानों, बेरोजगारों और किसानों को ठगने का कार्य किया है। इनके पास बेरोजगारों के लिए कोई रोजगार नहीं है। सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचकर भाजपा देश में बेरोजगारी पैदा कर रही है। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है, प्रदेश में अपराधों का बोलबाला है हर मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफल है। पूरे प्रदेश की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। प्रदेश की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। प्रदेश में प्रियंका जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नौजवानों, बेरोजगारों, गरीबो तथा मजदूरों का कार्य होगा। प्रदेश का विकास होगा। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता विनीत रंजन, भाजू राम यादव, दिनेश त्रिपाठी, विरेंद्र चौबे, सत्येंद्र उपाध्याय, विंध्याचल चौबे, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909