![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_20220212-142719_WhatsApp-1024x575.jpg)
जालौन
जालौन:-भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमाभारती ने विपक्षीओ पर जमकर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज़ जनपद जालौन में थी
जनपद जालौन में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए आज़ उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की जनपद जालौन के उरई नगर क्षेत्र में उन्होंने भाजपा तथा भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे उन्होंने कहा कि आम जन का हित भाजपा में सुरक्षित है
साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडाराज और भृष्टाचार चरम पर था लोग पलायन करने को मजबूर थे महिलाओं की सुरक्षा ध्वस्त हो गई थी
लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार आने के बाद गुंडाराज समाप्त हो गया गुंडों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें जेल भेजा गया पलायन बंद है और महिलाएं और बेटियां सुरक्षित माहौल में हैं
उन्होंने कहा कि इस बार फिर से भाजपा 300 के पार सीटें जीतकर वापस सरकार बनाने जा रही है