हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पिहोवा संवाददाता – विकल चौबे।
सत्संग में महंत जगन्नाथपुरी जी महाराज ने भी भजन गाए।
भगत्तो ने भी भजन गाए मोहन ने दिल क्यों लगाया है में जानू या वो जाने….
पिहोवा 12,फरवरी : पिहोवा नगर के श्री गोविंदानंद आश्रम में महंत बंशीपुरी जी महाराज के सानिध्य में 17 जनवरी से चल रही, श्री रामायण कथा में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है ,जोकि अगले महीने मार्च के 16 तारीख तक चलेगा।
आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की रामायण व सुंदरकांड पाठ के करने से जीवन में आ रही सभी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं और आ रही किसी भी प्रकार की विपत्तियां या किसी भी प्रकार के दुख कष्ट सब दूर हो जाते हैं।
भाव से किया गया सुंदरकांड का पाठ बहुत ही फलदायक होता है।
आज एकादशी व सक्रांति के पर्व पर मासिक भजन संध्या के मुख्य यजमान बारुराम बंसल परिवार की ओर से करवाई गई। भजन संध्या के बाद आरती हुई और उसके बाद दोपहर का भंडारा भी किया गया।भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण कर महंत सर्वेश्वरी गिरी महाराज जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आज के मुख्य अतिथि बारूराम बंसल परिवार को महंत सर्वेश्वरी गिरि द्वारा नारियल व फल का प्रसाद देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में उपस्थित महंत जगन्नाथ पुरी महाराज ,सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी देवेंद्रनंद गिरी, स्वामी प्रकाशानंद गिरी, लक्ष्मी नारायण पुरी, सुनील दास, ईश्वर दास, स्नेह दास, करुणा नंद गिरि, , सतीश कौशिक, बारुराम बंसल, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण पुरी, रामगोपाल, अनिल शर्मा त्रिलोकचंद, निर्भय राम पांडे, विनोद बंसल, संजय गर्ग , कमल कुमार, सरोज शर्मा , सरोज गुप्ता, संतोष शर्मा, रिंकी, रेनू गोंसाई , विक्रम शर्मा, अमरनाथ, लाजो शर्मा, रमाकांत पुरी, सोनिका बंसल, नलिनी बंसल, सरोज बंसल, संजीव, प्रवीण , राजीव, रवि,सुभाष अग्रवाल,सतीश धवन आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज महाराज सुंदरकांड का पाठ करते हुए ।