बलिया ।महिला अस्पताल के मरीजों सहित बस अड्डा तक 97 लोगों को ऊनीं कम्बल, मास्क ,साबुन का हुआ वितरण

बलिया ।महिला अस्पताल के मरीजों सहित बस अड्डा तक  97 लोगों को ऊनीं कम्बल, मास्क ,साबुन का हुआ वितरण

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान :-बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया रेडक्रॉस सोसाइटी का अनवरत  सेवा लोगों तक पहुंच रहा है। कोरोना काल हो या बाढ़ का समय हो जब भी आवश्यकता महससू हुई रेडक्रॉस ने अपनी सहभागिता जताई है। उसी के  मद्देनजर  बृहस्पतिवार को देर रात जिला महिला अस्पताल में जरुरतमंद मरीजों एवं सफाईकर्मियों तथा बस अड्डा एवं स्टेशन रोड पर 97 जरुरतमंद असहायों में ऊनी कंबल, मास्क ,साबुन का वितरण मुख्यचिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका महिला अस्पताल डॉ० सुमिता सिन्हा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० जी पी चौधरी एवं कोषाध्यक्ष/स्टेट मैनेजिंग कमेटी सदस्य इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
निःस्वार्थ भाव से सेवा करना हमारा कर्त्तव्य :- डॉ० राजेंद्र प्रसाद
रेडक्रॉस की सराहना करते हुए डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से सेवा करना हमारा कर्त्तव्य है। भले ही हम सरकारी कर्मचारी हैं लेकिन आम- जन की सेवा हो या मरीजों का देखभाल करना नौकरी का मुख्य हिस्सा है।कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का हमेशा सहयोग अतुलनीय रहा है। वहीं जिला महिला की सी एम एस डॉ० सुमिता सिन्हा ने कहा कि इस तरह का योगदान अस्पताल में किया गया। जिसके लिए महिला अस्पताल परिवार रेड क्रॉस की आभारी है। एक सफाई कर्मी ने कहा कि हम लोग धन्य हो गए जो यह सुविधा मिला। रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट मैनेजिंग कमेटी के सदस्य शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि जो भी सेवा होगा हम इसी तरह आगे भी करते रहेंगे। कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करना कभी न भूलें। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव डॉ पंकज ओझा, विजय कुमार शर्मा, शशिकांत ओझा, जय प्रकाश तिवारी, रवि तिवारी, क्वालिटी मैनेजर महिला अस्पताल श्वेता, सोनू एवं मुन्ना आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया।जननायक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया

Fri Feb 12 , 2021
बलिया।जननायक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान :- बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया के कार्यकर्त्ताओं एवं छात्र एवं छात्राओं के द्वारा जननायक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया परिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement