मेंहनगर विधानसभा के असौसा ग्राम सभा मे भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम हुआ आयोजित -प्रगति सिंह
मेंहनगर विधानसभा के असौसा गांव में महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रगति सिंह की अध्यक्षता में कराया गया जिसकी मुख्य अतिथि गोरखपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता जी और आजमगढ़ की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता जी और जिले की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष माधुरी दुबे जी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने फिर से कमल खिलाना है भ्रष्टाचार मिटाना है का नारा लगाते हुए फिर से प्रदेश में योगी सरकार को वापस लाने का संकल्प लिया और अतिथि जी के द्वारा योगी जी मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं को बताया गया और इस दौरान उपस्थित महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया तथा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रगति सिंह द्वारा फिर से सरकार बनने पे सरकार की हर योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का वादा किया गया जिसमें महिला मोर्चा मण्डल टीम से सोशल मीडिया प्रभारी पूनम गोंड , उपाध्यक्ष बबीता सिंह महामंत्री अर्चना पांडेय तथा सदस्य शशिकला गोंड , शीला, शिवकुमारी ,पुस्पा , कौषिल्या सिंह , पूनम सरोज , लक्ष्मी सरोज , गीता वर्मा आदि लोग उपस्थित रही