अतरौलिया आज़मगढ़:भारतीय जनता युवा मोर्चा अहरौला ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता बसपा में हुए शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा अहरौला ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता बसपा में हुए शामिल

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी/ प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे के नेतृत्व में अहरौला ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रेम सागर मोदनवाल बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रेम सागर मोदनवाल वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के मतदाता सूची अहिरौला ब्लाक के प्रभारी रहे हैं। इस दौरान प्रेम सागर मोदनवाल ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि बहुजन समाज पार्टी में सर्व समाज का हित है सबके लिए न्याय सबके लिए अवसर की समानता बहुजन समाज पार्टी का मूल मंत्र है। बीएसपी के सरकार में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने आप में अद्वितीय थी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कार्यकर्ताओं को पूछने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर वीरेंद्र पांडे ,रमेश यादव, अनवर हाशमी ,रामचंद्र जायसवाल ,अरविंद सिंह, शंभू नाथ पाठक, बालकृष्ण चतुर्वेदी, राधेश्याम निषाद, सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर इन दिव्याग के जज्बे को सलाम!

Tue Feb 15 , 2022
मंजिल उन्ही को मिलती हैजिनके सपनो में जान होती है,पंख से कुछ नहीं होताहौसलों से उड़ान होती है आज इन दिव्यांग के जज्बे के आगे नतमस्तक हु यह विश्वास ही हैं जो कमल के लिए ,मोदी जी के लिए इनके मन में हैं आज अपने कर्तव्य ओर राष्ट्रवाद के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement