मोगा : 16 फरवरी :=[ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा, प्रभारी संपादक पंजाब] :=भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवप्रिय त्यागी ने प्रैस वार्ता में बताया कि आज विशेष बैठक में बिजली यूनियन के प्रधान राजिंदर उर्फ गौरा अपने संगठन के साथियों के साथ बिना शर्त के भाजपा में शामिल हुए। यूनियन प्रधान गौरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से वो बहुत प्रभावित हैं क्योंकि उन्होंने गरीबों के लिए बहुत योजनाएं बनाई हैं जैसे आवास योजना, उज्जवल योजना। गरीबों और कामगारों का मान सम्मान उन्हें मोदी जी की भाजपा सरकार में मिला है। भाजपा जिला प्रधान विनय शर्मा, प्रीतपाल सिंह, सुनील यादव, वैभव, राकेश शर्मा, त्रिलोचन सिंह, वरुण भल्ला, विकी सितारा आदि इस मौके पर मौजूद थे।
You May Like
-
2 years ago
उत्तराखंड: महिला वालीबॉल का आगाज,