अतरौलिया आज़मगढ़:भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरुक

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरुक

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ भाजपा महिला मोर्चा लालगंज की जिलाध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने भाजपा गठबंधन के प्रत्यासी प्रशांत सिंह के समर्थन में पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरुक करते हुए प्रशांत कुमार सिंह के पक्ष में भोजन भरी थाली पर वोट देने की अपील की। यह पदयात्रा पार्टी कार्यालय से होते हुए राम पूजन चौक, रोडवेज समेत नगर पंचायत अतरौलिया के केसरी चौक, बब्बर चौक, जगदीश जायसवाल त्रिमुहानि समेत पूरे नगर पंचायत में मोदी और योगी सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला वोटरों तथा लाभार्थीयो को जागरुक करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। महिला मोर्चा लालगंज की जिलाध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध ने बताया कि पदयात्रा महिलाओं को सशक्त करने के लिए निकाली जा रही है ताकि महिलाओं को और सशक्त बनाया जा सके। महिलाएं भी अपने आप में सशक्त हैं। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने तथा आगे बढ़कर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएं। चुनाव में क्या सही है और क्या गलत है इसके बारे में सभी लोगों को बताए तथा सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दिया गया। जो लोग हमारे समाज की शोषित और वंचित लोगों के बारे में सोचते हैं हम भी उनके बारे में सोचें। महिलाओं का वोट पहले कम पड़ता था क्योंकि महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकलती थी आज महिलाएं आगे आकर समाज के साथ चलना चाहती हैं और समाज के साथ कार्य करना चाहती हैं। आज की महिलाएं अपने आप को हर क्षेत्र में सक्षम मानते हुए मोदी योगी कि सरकार में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सपना यादव, जिला मंत्री रेखा गोस्वामी, कोयलसा मंडल अध्यक्ष अनीता शर्मा, रिया पांडे, कृष्णा पांडे, रेखा निषाद ,उर्मिला निषाद सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717908

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:एमएसयू के सात सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पांचवे दिन समाप्त :-अविनाश

Fri Feb 18 , 2022
एमएसयू के सात सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पांचवे दिन समाप्त :-अविनाश 5 दिनों के भूख हरताल के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी एवं उपाध्यक्ष श्री अनंत भारती जी अनसन स्थल पर पहुंचकर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी से फ़ोन कॉल मिथिला स्टूडेंट यूनियन […]

You May Like

Breaking News

advertisement