![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220219-WA0047-1024x576.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220219-WA0048-918x1024.jpg)
तिर्वा कन्नौज
हसेरन
फूलों के खेत पर पहुंचे किसान को जहरीले कीड़े के काटने से मौत।
तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
हसेरन विकासखंड क्षेत्र मे किसान अपने फूलों की खेती को देखने गया हुआ था।वही खेत पर जहरीले कीड़े ने काट लिया।जानकारी होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सौरिख , छिबरामऊ ले गए। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया । समाचार मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के खिलौनापुर गांव निवासी सत्यदेव शाक्य उम्र 35 वर्ष पुत्र नरोत्तम सिंह अपने खेत पर खड़ी गेंदा फूल की फसल देखने गए थे।वहीं खेतों में बैठे जहरीले कीड़े ने काट लिया।सूचना लगते ही घर के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए बाहर ले गए।उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांव के लोगों का तांता लग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।