कन्नौज:अखिलेश और शिव पाल हारेगे चुनाव- सुब्रत पाठक

अखिलेश और शिव पाल हारेगे चुनाव- सुब्रत पाठक

कन्नौज । कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने आज सुबह भोलानाथ धर्मशाला पोलिंग केंद्र पर कहा कि तीसरे चरण में पिछले बार से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में करहल से अखिलेश यादव व जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव चुनाव हारेंगे।
उन्होंने कहा कि तीसरे चरण जहां मतदान हो रहा है वह यादव लैंड नहीं है हिन्दू लैंड हैं। भाजपा ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है और कन्नौज से असीम अरुण के रूप में ईमानदार प्रत्याशी लड़ाया है और जनता भी ईमानदार लोगो को चुन रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा का गुंडाराज देखा है माफियाराज देखा है। वह अभी भूला नहीं है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कन्नौज में इत्र व्यापारी के यहां छापा पड़ा वह धन कहा से आया। 200 करोड़ रुपया छापे में मिला। वह स्वयं इत्र व्यवसायी हैं और इत्र का कारोबार कर रहे हैं। 1911 से उनकी फर्म चल रही है लेकिन हमारे पास इतना धन नहीं है जबकि जिस कन्नौज वाले के यहां छापा पड़ा उसके यहां इत्र का काम नहीं होता है। यह हवाला का पैसा है। जिसकी जांच चल रही है।
उन्होंने कहा कि कन्नौज में अभी तक झूठ बोलकर भ्रष्टाचार और बेमानी करके राजनीति की जा रही थी लेकिन कन्नौज ने जातिवाद से ऊपर उठकर मतदान किया और मुझे सांसद बनाया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब ताजिया के जुलूस में लगने वाले लोग मंदिरों में थूक देते थे। रमजान में लाउड स्पीकर बजता था लेकिन नवरात्र में लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति नही होती थी। यदि होली शुक्रवार को पड़ गयी तो 11 बजे होली खेलने पर प्रतिबंध लगवा दिया जाता था। दुर्गा विसर्जन यात्रा पर हमले होते थे। कांवड़ यात्रा निकालने पर प्रतिबंध था लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर यह सब बंद हो गया। जनता भलीभांति यह समझ रही है और यही कारण है कि भाजपा के पक्ष में लोग मतदान कर रहे हैं।
आवारा जानवरो के मुद्दे पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि सपा द्वारा इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि गाय बूढ़ी हो जाती है तो वह उसे छोड़ देते हैं। इसके समाधान करने की कोशिश भाजपा सरकार द्वारा की गई है और गौशालाएं बनवाई गयी है जिन्हें बायोगैस से जोडा जायेगा।
अब गायें नहीं कटेंगी। 2012 से 2017 तक गाय कटती थीं। श्री पाठक ने भोलानाथ धर्मशाला पोलिंग में अपना मत दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:जिला प्रशासन रहा सख्त शांतिपूर्ण निपटा मतदान

Sun Feb 20 , 2022
कन्नौजजिला प्रशासन रहा सख्त शांतिपूर्ण निपटा मतदान विधानसभा सामान्य निर्वाचन को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बड़ी मुस्तैदी के साथ प्रशासन ने अपना काम किया और सफलतापूर्वक मतदान पूर्ण हुआ कन्नौज सदर, तिर्वा विधानसभा एंव छिबरामऊ में कुल 1066 बूथों पर मतदान हुआ , इस दौरान सुबह से मतदान केन्द्रों […]

You May Like

Breaking News

advertisement