जांजगीर चांपा,21 फरवरी,2022/विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 21 फरवरी को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। संशोधित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत 21 फरवरी को सुबह 11:00 कोरबा से जांजगीर पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे बीबीएम कॉलेज, पीथमपुर (देवरहा ) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनका दोपहर 1:00 से 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 2:00 बजे जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3:00 बजे अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका दोपहर 4:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे सायं 5:00 बजे नगर पालिका परिषद जांजगीर- नैला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। डॉ महंत सायं 6:00 बजे जांजगीर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Post
खनिज उड़नदस्ता दल,और संयुक्त विभागीय टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार की जा रही है कार्रवाई- खनिज अधिकारी
Mon Feb 21 , 2022