बिहार:जिले के 202 पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में हुई आम सभा

जिले के 202 पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में हुई आम सभा

-पंचायतों में आयोजित सभा के दौरान टीकाकरण के साथ टेलीमेडिसीन सेवा का हुआ संचालन
-अभियान की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

अररिया

जिले के अमूमन सभी पंचायतों में मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। शत-प्रतिशत लोगों के टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति व टेलीमेडिसीन सेवाओं के प्रति पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि व आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित आम सभा कई मायनों में बेहद सफल रही। इसकी सफलता में पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। आम सभा में भाग लेते हुए नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य सहित अन्य प्रतिनिधियों के समझाने पर बड़ी संख्या में लोग टीका की निर्धारित डोज लेने के लिये आगे आये।

टीकाकरण व टेलीमेडिसीन सेवाओं का हुआ सफल संचालन :

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ डॉ मो मोईज ने कहा कि विशेष अभियान के तहत जिले के 202 पंचायतों में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ टेलीमेडिसीन सेवाओं का संचालन साथ-साथ किया गया। टेलीमेडिसीन सेवाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर 34 हब व 433 स्पॉक सक्रिय थे। हब के रूप में विशेषज्ञ चिकित्सक व स्पॉक के रूप में प्रशिक्षित एएनएम व जीएनएम ने अपनी भागीदारी निभाई। इस क्रम में 313 लोगों को टेली कंस्लटेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। वहीं अभियान के क्रम में लगभग 9, 586 हजार से अधिक लोगों को टीकाकृत किये जाने की बात उन्होंने बतायी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आगामी 24 व 26 फरवरी को जिले में सघन टीकाकरण अभियान संचालित किया जाना है।

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये टेलीमेडिसीन सेवा महत्वपूर्ण :

संचालित अभियान का निरीक्षण कर लौटे सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि अररिया, कुर्साकांटा, सिकटी प्रखंड के कई पंचायतों में आयोजित आम सभा का निरीक्षण बेहद संतोषजनक रहा। उन्होंने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों के मन में व्याप्त संदेह दूर हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शेष बचे लोग भी समझाने पर टीका लेने के लिये आगे आ रहे हैं। उन्होंने टेलीमेडिसीन सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये इन सेवाओं का बेहतर संचालन जरूरी है। टेलीमेडिसीन सेवाएं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। स्थानीय स्तर पर लोगों को इसके प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अररिया फोटो न 2

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:तिरसकुंड में महापुरुषों की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण किया

Tue Feb 22 , 2022
तिरसकुंड में महापुरुषों की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण किया सिमराहा (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड स्थित तिरसकुंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की पुण्य तिथि धूमधाम के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like

Breaking News

advertisement