अतरौलिया आज़मगढ़ : फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम का आयोजन

फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम का आयोजन

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र आजमगढ़ संजीव सिंह जी के निर्देशानुसार जनपद के विकासखंड कोयलसा के अंतर्गत बेमुडीह किशुनदेव पट्टी स्थित बाबा मुसईदास जूनियर हाईस्कूल* में फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे योग शिक्षक के रूप में भारत स्वाभिमान के तहसील प्रभारी,पतंजलि आयुर्वेद हरिद्वार से योग शिक्षा प्राप्त,आदरणीय शंभू दयाल गुप्त जी(डिप्लोमा इन योग & प्राकृतिक चिकित्सा) द्वारा सूक्ष्म एवं अंगों के शिथिलता से संबंधित व्यायाम,अनुलोम विलोम प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम, कपालभांति प्राणायाम तथा पंच धातु क्रिया के साथ साथ प्राकृतिक चिकित्सा व घरेलू उपचार एवं विभिन्न व्याधियों से बचने हेतु घरेलू नुस्खों के विषय में भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि आर्य समाज अतरौलिया के सक्रिय कार्यकर्ता शिवकुमार अग्रहरी जी के द्वारा सर्टिफिकेट और डायरी कलम का वितरण एवं मतदाता जागरूकता का शपथ दिलाया गया।
इस दौरान वैभव चौरसिया, युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, ओमेंद्र कुमार, रामजी मौर्या, विशाल कुमार, अंकित कुमार, शिवम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नप थानेसर के चुनाव भी करवाए जाए हरियाणा के अन्य स्थानीय निकाय चुनावों के साथ : अशोक अरोड़ा

Wed Feb 23 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कहा, लंबे समय तक प्रशासक नियुक्त करना जनता के लोकतांत्रित अधिकारों का हनन। कुरुक्षेत्र, 23 फरवरी :- हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने मांग की है कि थानेसर नगर परिषद के चुनाव भी हरियाणा के अन्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement