जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जाएगा दिए निर्देश नितिका राजन
✍️ प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज ।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन किया जा रहा है।जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के के निर्देश के अनुक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक न्यायालय कन्नौज के सयुक्त सभागार मेें आहूत की गई। उक्त बैठक में विश्वम्भर प्रसाद, अपर जिला जज-प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कन्नौज, मुकेश सिंह अपर जिला जज/एफ0टी0सी0-प्रथम कन्नौज, सिविल जज (सी0डि0) शाम्भवी यादव , तथा नितिका राजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारीगण/प्रतिनिधि गणो नें प्रतिभाग किया। बैठक में एस0डी0एम0 महोदय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रास्तावित वादो की अद्यतन सूचना प्रस्तुत की गई है। जिसमें 13092 वादों को प्रस्तावित किया गया है तथा जिन विभागों से सूचना शून्य है उनकों निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को प्रस्तावित किया जाये।बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीगण से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया।नितिका राजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज द्वारा जिला कारागार, कन्नौज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कारागार कन्नोज में जेल अधीक्षक विष्णुकान्त मिश्रा, जेलर प्रदीप कुमार , डिप्टी जेलर रवि कुमार सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थें। जिला कारागार में बंदियों की स्थिति पूछे जाने पर जेलर द्वारा बताया गया कि जिला कारागार कन्नौज में 815 पुरूष व 43 महिला व 4 बच्चों है। सचिव द्वारा लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया तत्पश्चात विडियों कान्फ्रेसिन्ग कक्ष को देखा गया तथा जेलर द्वारा बताया गया कि विडियों कान्फ्रेसिन्ग के माध्यम से बंदियों की न्यायालय समीक्षा करायी जाती है एवं कोरोना काल के कारण बंदियों को विडियों कान्फ्रेसिन्ग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष पेशी करायी जाती है।सचिव द्वारा निःशुल्क मुकदमे की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया। उनके द्वारा महिला बैरिक का भी निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि नहेरू युवा केन्द्र के माध्यम से महिला बंदियों को सिलाई का काम सिखाया जायेगा।इसके बाद उनके द्वारा अन्य समस्त बैरिकों मे जाकर निरीक्षण किया गया। जेलर द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में प्रथम डोज 815 पुरूष व 43 महिला बंदियों तथा द्वितीय डोज 806 पुरूष व 43 महिला बंदियों को लगवाये जा चुके है, 09 पुरूष बंदी द्वितीय डोज लगवाये जाने हेतु शेष है।